कल्पना लाजमी (1954-2018)

भारतीय सिनेमा जगत की मशहूर महिला निर्देशक कल्पना लाजमी का कल सुबह 4.30 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 वर्ष की थीं। उनको किडनी में कैंसर था और उनका लिवर भी सही नहीं था। उनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उन्होंने अधिकतर महिला प्रधान, जीवन की सच्चाई और कम बजट की फिल्में बनाई, जिन्हे बॉलीवुड में ‘पैरेलल सिनेमा’ के नाम से जाना जाता है। वो मशहूर फिल्म निर्देशक गुरु दत्त की भांजी और मशहूर चित्रकार ललिता लाजमी की बेटी थीं। उनका रिश्ता अनुभवी निर्देशक श्याम बेनेगल जी से भी था। दरअसल गुरु दत्त की नानी और श्याम बेनेगल की दादी दोनों सगी बहनें थीं।
उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों का केंद्र बिंदु महिलाएँ ही होती थीं, जिन विषयों पर लोग बात नहीं करते थे, उन विषयों पर भी उन्होंने फिल्म बनाई और नेशनल अवार्ड भी जीता।
उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों में रुदाली, दमन, दरमियान और चिंगारी मुख्य हैं, जिनमें से रुदाली और दमन के लिए क्रमशः डिंपल कपाडिया और रवीना टंडन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
फिल्म रुदाली प्रसिद्ध लेखिका महाश्वेता देवी की एक कहानी पर आधारित थी। लाजमी जी ने जो भी फिल्में बनाई उनमे बहुत ज्यादा दिखावा नहीं होता था, वो सब आम जिंदगी से जुड़ी हुई कहानियाँ होती थीं, इसीलिए उनकी बनाई फिल्मों ने लोगों के दिलों-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म ‘चिंगारी’ थी, जो 2006 में आयी थी, जिसमें मुख्य किरदार सुष्मिता सेन ने निभाया था।
2007 में आमिर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ में कुछ एक दृश्यों में आपकी माँ ललिता लाजमी जी नजर आयी थीं।
साल 2015 में जब कल्पना जी के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे तब आमिर ख़ान और रोहित शेट्टी ने आपके इलाज़ के लिए हर संभव मदद की थी।
वर्तमान समय में वो 4 स्क्रिप्ट पर काम कर रही थीं। उनका जाना भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक बहुत बड़ी हानि है।
You will be missed Kalpanaji.Was not your time to go..but may your heart now be at peace.🙏🏻🕉🙏🏻 . Those days while shooting Daman will be a treasured memory. #KalpanaLajmi Om Shanti. pic.twitter.com/mtteS4nAlZ — Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 23, 2018
You will be missed Kalpanaji.Was not your time to go..but may your heart now be at peace.🙏🏻🕉🙏🏻 . Those days while shooting Daman will be a treasured memory. #KalpanaLajmi Om Shanti. pic.twitter.com/mtteS4nAlZ
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 23, 2018
Saddened by the demise of renowned filmmaker #KalpanaLajmi. Through masterpieces like Daman, Rudaali and Darmiyaan, she brought about a paradigm shift in Indian cinema. My condolences to her friends and family in this difficult time. — Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) September 23, 2018
Saddened by the demise of renowned filmmaker #KalpanaLajmi.
Through masterpieces like Daman, Rudaali and Darmiyaan, she brought about a paradigm shift in Indian cinema. My condolences to her friends and family in this difficult time.
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) September 23, 2018


