लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
स्वास्थ्य और फिटनेस

International Yoga Day 2019: घुटने और कमर दर्द से छुटकारा दिलाने वाले योगासन

International Yoga Day 2019: घुटने और कमर दर्द से छुटकारा दिलाने वाले योगासन

21 जून को हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, फिल्मी सितारों समेत कई लोग इसको बढ़ावा देते हैं। इस दिवस को एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह इसलिए है, क्योंकि योग शरीर में उपस्थित बीमारियों का निवारण करने का एक तरीका है।

यदि हम प्रतिदिन सुबह खाली पेट योग के आसनों को करते हैं तो हमारे जीवन में दुख व बीमारियों से हमेशा दूरी बनी रहेगी।

योगा दिवस के अवसर पर हम आपके लिए 10 ऐसे आसन लेकर आए हैं जिसको करने से आप अपने शरीर में हो रहे कमर दर्द व घुटनों के दर्द से निजात पा सकते हैं।

घुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए आसन

पादहस्तासन

इस आसन से आपको बहुत से फायदे मिलेंगे। यह आपकी रीड की हड्डी को लचीला बना देगा, जाँघ की हड्डियों को मजबूत करेगा।

इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं, फिर कमर को झुकाए और घुटनों को बिना मोड़े पैरों को छुए। यदि आप पहली बार यह कर रहे हैं तो हो सकता है की आपको इसमें थोड़ी दिक्कत हो, परंतु कुछ समय बाद यह आपके लिए आसान बन जाएगा।

ताड़ासन

ताड़ासन से हमारे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाती है। इसको करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं और पीठ को सीधा करें और सीधे पंजों के बल पर खड़े होकर जितना हो सके उतना अपने आपको ऊपर की ओर खींचे। इससे हमारे शरीर के अंगो पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

त्रिकोणासन

त्रिकोणासन में पैरों को फैलाकर कमर से झुकना होता है साथ ही दाएं हाथ से बाया पैर बाएं हाथ से दाएं पैर को क्रमशः छूना होता है। यह आसन आपकी कमर व घुटनों पर फर्क डालता है। जिससे घुटनों के दर्द में आराम मिलता हैं। यह आसान 3-4 बार अवश्य करना चाहिए।

भुजंगासन

भुजंगासन से कई तरह की बीमारियों से निजात पाया जा सकता है इससे आप मोटापा, घुटनों का दर्द, रीड की हड्डी में दर्द जैसी कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और फिर हाथ के पंजों को जमीन पर रखे कोहनी को थोड़ा खोल कर शरीर के आगे के भाग को ऊपर की तरफ उठाएं ध्यान रहे। यह आपके शरीर को लचीला कर देने में मदद करता है। यह आसन कमर व घुटनों पर अधिक जोर देता है।

कमर दर्द में यह आपको अधिक आराम दें

बॉडी स्ट्रैचिंग

पीठ दर्द से राहत पाने के लिए बॉडी स्ट्रैचिंग हमारे शरीर के लिए काफी अधिक आवश्यक है। बॉडी स्ट्रैचिंग से हमारे शरीर का लगभग हर हिस्सा स्ट्रेच होता जाता, इससे हमें रोजमर्रा की जिंदगी से जूझ रहे बीमारी से आराम मिलता है। यह योग करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं फिर दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाये फिर चित्र के समान निचे एक घुटने को निचे रखे और एक और ऊपर रखे यह काम बारी-बारी से करें।

मकरासन

मकरासन में आपकी कमर दर्द को और अधिक आसानी से सही किया जा सकता है इसमें सबसे पहले आप पेट के बल सीधा लेट जाएं अपने हाथो की कोहनियों को कमर से सटा ले फिर अपने सर को चित्र के अनुसार हाथ की हथेली पर रखे और सांस लेते हुए पैरों को मोड़ें और साथ छोड़ने के साथ पैरों को सीधा करें। साँस को छोड़ने के साथ पेरो को सीधा करने में कमर पर जोर पड़ता है जिससे कमर दर्द अधिक तेज़ी से सही होता है।

मर्जरी आसन

मर्जरी आसन से आपके शरीर में लचीलापन आता है, इस आसन को करने के लिए आपको घुटनों और हाथों को परस्पर सीधा रखते हुए घोड़े की अवस्था में सीधा बैठना होता है जिसके बाद सांस अंदर लेते हुए रीढ़ की हड्डी को सीधा करना है और धीरे-धीरे सांस छोड़ने पर सामान्य अवस्था में आना है यह आसन तीन से चार बार लगातार करने पर आपकी रीढ़ की हड्डी में आराम मिलेगा।

हलासन

हलासन से शरीर बलवान और तेजस्वी बनता है इस आसन को करने के लिए पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं एड़ी पंजे मिला लें हथेलियों को जमीन पर रखकर कोहनियां कमर से सटा ले अब सास को धीरे-धीरे छोड़ें दोनों पैरों को एक दूसरे से सटाये धीरे-धीरे अपने पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं घुटना सीधा रखते हुए पैर को 90 डिग्री कोण में आकाश की ओर उठाएं फिर हथेलियों को भूमि पर दबाते हुए हथेलियों के सहारे पैरों को पीछे सिर की ओर झुकाते हुए पंजे को भूमि तक रखे हैं और कोशिश करें कि दोनों हाथों के पंजे की मदद से पैरों को सिर पर लगाएं धीरे-धीरे यह स्थिति को वापस से पहले जैसी मुद्रा में लाए और यह आसन तीन से चार बार जरूर करें।

A

Abhishek Sekhar

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें