Virat Kohli Diet Plan: 600₹ / लीटर का पानी पीते हैं विराट, जाने उनका डाइट प्लान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने फिटनेस की एक अनोखी मिसाल पेश की है। भारतीय टीम में फिटनेस को एक अनोखी पायदान पर ले जाने वाले विराट कोहली खाने के बहुत ही शौकीन है लेकिन शौक के साथ वह अपने डाइट और एक्सरसाइज पर भी बखूबी ध्यान देते हैं।
विराट एक दृढ़ शक्ति वाले खिलाड़ी हैं जो न केवल क्रिकेट के लिए समर्पित हैं पर वह अपनी फिटनेस पर भी खासा ध्यान देते हैं। आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि लोग फिटनेस के मामले में विराट कोहली को अपना आइडल मानते हैं , और उन्हें फॉलो करते हैं।
View this post on Instagram Today’s session included a lot of band work for lower body strengthening; including lateral band walk, monster walk and then striding a distance of 80 meters x 12 repetitions at speed of 16km/hr on treadmill. 15 second break between each stride and completing 2 sets of 12. Great way to begin the day.A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jun 18, 2018 at 11:54pm PDT
Today’s session included a lot of band work for lower body strengthening; including lateral band walk, monster walk and then striding a distance of 80 meters x 12 repetitions at speed of 16km/hr on treadmill. 15 second break between each stride and completing 2 sets of 12. Great way to begin the day.
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jun 18, 2018 at 11:54pm PDT
विराट की फिटनेस की चर्चा पूरी दुनिया में है
इसमें कोई दो राय नहीं है कि विराट कोहली जितना फिट खिलाड़ी शायद ही कभी भारतीय टीम में कोई रहा हो। ज्यादातर खिलाड़ियों की फिटनेस करियर के दिनों की शुरुआती दिनों में शानदार रहती है, पर धीरे-धीरे उम्र के साथ ढलती नजर आती है।
लेकिन विराट कोहली इन सब से बिलकुल अलग हैं, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के बाद एक अलग ही राह पकड़ ली है उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से सबको हैरान कर दिया आज उनकी फिटनेस की चर्चा पूरी दुनिया में है।
वह क्या खाते हैं ?
उनका डाइट प्लान क्या है ?
उनकी फेवरेट एक्सरसाइज क्या-क्या है ?
वह दिन में कितने घंटे जिम करते हैं ?
ऐसे कई सवाल लोगों के मन में बसे हुए हैं, तो आईये आपको बताते हैं –
विराट हमेशा घर का खाना खाना पसंद करते हैं उन्हें खाना काफी अधिक पसंद है। पर जंग फूड और बाहर का खाना खाने से विराट अपने आप को रोकते हैं। वह कहते हैं ‘जब मन हो तब खाना खा लेना चाहिए’ वह फैट वाले खाने को स्वस्थ विकल्प के रूप में बदलने का सुझाव देते हैं।
View this post on Instagram There’s no ideal way to put in hard work. Everyday is an opportunity. Stay fit stay healthy! ✌️💪🏃A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Nov 17, 2018 at 12:21am PST
There’s no ideal way to put in hard work. Everyday is an opportunity. Stay fit stay healthy! ✌️💪🏃
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Nov 17, 2018 at 12:21am PST
उन्हें अक्सर फ्राइड चिप्स की जगह व्हीट क्रैकर्स खाते देखा गया है। इस पर सवाल किये जाने पर उन्होंने बताया की ‘यह ना सिर्फ समय-समय पर लगने वाली भूख को कम करता है पर कैलोरी के स्तर को भी काबू में रखता है।’ विराट कार्बोहाइड्रेट से ज्यादा प्रोटीन पर ध्यान देते हैं उनका मानना है कि यह मसल्स बनाने में उनकी मदद करता है।
साथ ही उनके शानदार शॉट्स कवर, ड्राइव स्ट्रेट जैसे कई शॉट्स में उनकी ताकत बढ़ाने में भी मदद करता है, खाने में विराट को सेल्मोन, सूशी और लैम्ब चॉप्स उन्हें सबसे अधिक पसंद हैं। जैसा कि डॉक्टर भी कहते हैं कि हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए उसी प्रकार विराट कोहली हमेशा ज्यादा पानी पीने पर ध्यान देते हैं। विराट भारत का पानी नहीं पीते वह फ्रांस की कंपनी एवियन का पानी पीते हैं, जिसकी कीमत ₹600 लीटर की के दाम में आती है।
विराट का वर्कआउट
View this post on Instagram A good lift is satisfying 🏋️♂️💪. #makeitcount #nodaysoffA post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jun 13, 2019 at 11:35am PDT
A good lift is satisfying 🏋️♂️💪. #makeitcount #nodaysoff
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jun 13, 2019 at 11:35am PDT
खाने के साथ ही विराट अपने वर्कआउट पर भी खासा ध्यान देते हैं मैदान में शानदार शॉट लगाने से लेकर विकेटों के बीच तेजी से दौड़ने और मैदान में अच्छी फील्डिंग से केवल एक ही चीज साबित होती है कि विराट दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं।
मैच से पहले होने वाली नियमित एक्सरसाइज उनके फिटनेस शेड्यूल का एक हिस्सा है इसके अलावा विराट रोज जिम जाते हैं और एक सख्त वर्कआउट करते हैं। विराट हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट करते हैं और 2 दिन आराम करते हैं वह वजन उठाने, ऑडियो जैसी एक्सरसाइज करते हैं जिससे लीन और मजबूत मसल्स बनते हैं।
View this post on Instagram Train hard, go the extra mile and believe in yourself. ✌🏻A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Apr 3, 2019 at 8:03am PDT
Train hard, go the extra mile and believe in yourself. ✌🏻
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Apr 3, 2019 at 8:03am PDT
इससे उनकी स्टैमिना और शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है और लोअर बॉडी मसल्स भी मजबूत हो जाते हैं। बेहतर स्टेमिना यूनिटी और फोकस बनाए रखने के लिए कोहली सिगरेट और शराब से बहुत ही दूर रहते हैं।
पंजाबी छोरा विराट
यह बात शायद सभी को मालूम है कि विराट पंजाबी फैमिली से आते हैं यह बात आपको तो पता ही होगा की पंजाबी लोग नॉनवेज खाने के कितने अधिक शौकीन होते हैं! पर विराट ने अपनी फिटनेस और वर्कआउट के चलते नॉनवेज छोड़ने का फैसला भी कर लिया है। अब वह पूरी तरह शाकाहारी बन गये हैं। मांस के साथ-साथ उन्होंने अंडा, डेरी प्रोडक्ट्स को भी पूरी तरह से त्याग दिया है।
शुरुआती दिनों में विराट कोहली छोले भटूरे, बटर चिकन, मटन जैसी चीजों को सबसे ज्यादा पसंद करते थे। अपनी फिटनेस को देखते हुए विराट ने काफी कुछ बदल लिया अब उनकी डाइट में मीठ और अंडे की जगह प्रोटीन शेक, सोया और सब्जी आती हैं।
View this post on Instagram Thats how i feel when i have my favourite nibbles and a cup of black coffee in front of me. 😎😎😆😆. Stay healthy stay happy 🙂 #healthiswealth #eatcleanA post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jul 1, 2016 at 4:21am PDT
Thats how i feel when i have my favourite nibbles and a cup of black coffee in front of me. 😎😎😆😆. Stay healthy stay happy 🙂 #healthiswealth #eatclean
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jul 1, 2016 at 4:21am PDT
सुबह के नास्ते से रात के खाने तक क्या रहता है विराट के प्लेट में –
एक रिपोर्ट के अनुसार विराट पहले अपने ब्रेकफास्ट में आमलेट पालक और चीज के साथ साथ ग्रिल्ड मीट लेते थे उसके साथ ही तरबूज, पपीता भी खाते थे। लेकिन जब से उन्होंने नॉनवेज को त्याग दिया है तब से वह अब वह प्रोटीन शेक, सोया, फल, ड्राई फ्रूट और 3-4 कप ग्रीन टी लेते हैं।
बेस्ट आलू हरी सब्जियां पालक विराट का लंच है पहले तो विराट लंच में रेड मीठ लेते थे लेकिन अब वह डाइट प्लान से बाहर हो चुका है आपको बता दें कि विराट कोहली इस समय पूरी तरह ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं और तले भूले खाने से दूर रहने का प्रयास करते हैं।
हालांकि हम लोग के लिए शायद ही बहुत मुश्किल हो लेकिन फिटनेस और वर्कआउट के चलते हैं हमें यह करना ही पड़ता है। अब आते हैं उनके डिनर पर विराट रात के खाने में पहले सीफूड(मछली) लेना पसंद करते थे। लेकिन अभी वह सिर्फ हरी सब्जियां, सोया डाइट लेते हैं।

