लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी

Love Shayri in Hindi : देर तक जब भी नज़रे टिकाता हूँ, मुझे तुम याद आते हो

Love Shayri in Hindi : देर तक जब भी नज़रे टिकाता हूँ, मुझे तुम याद आते हो
प्रतीकात्मक चित्र: Kavitakiran / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Love Shayri in Hindi

देर तक जब भी नज़रे टिकाता हूँ,मुझे तुम याद आते हो वक़्त जब भी खाली बिताता हूँ,मुझे तुम याद आते हो सिलसिला चलता ही रहता है यूं तो सवालों का जवाबों का, सुकूं के दो पल न पाता हूँ,मुझे तुम याद आते हो

उम्मीदों की कलम लेकर,हसरत की लिखावट से, मैं तेरा चेहरा बनाता हूँ,मुझे तुम याद आते हो तुम्हारे ज़िक्र पर अब भी जुबां क्यों लड़खड़ाती है, मैं अब भी छटपटाता हूँ,मुझे तुम याद आते हो

बंद कमरे की खामोशी बहुत ही रास आती है, मैं रोकर मुस्कराता हूँ,मुझे तुम याद आते हो वाकिफ़ हैं बख़ूबी तुमसे वो रात की चाय के प्याले, उन्हें ज्यों होंठो से छुआता हूँ,मुझे तुम याद आते हो

खुद्दारी रोक लेती है बेरुखी पे उठते जवाबों को, चाहकर भी कह न पाता हूँ,मुझे तुम याद आते हो रातभर टहलता हूँ अक्सर मैं कॉलेज की सड़कों पर, आजकल बहुत तुम याद आते हो,मुझे तुम याद आते हो !!

यह भी पढ़े – अभिनेता, गायक और कवि कई खूबियों का मालिक हैं यह सितारा

Love Shayri in Hindi

इल्तज़ा इब्तिदा इज़ाज़त इल्हाम फरवरी उफ़्फ़ तेरे कितने ही नाम फरवरी हर लफ़्ज़ मुज़तरिब हर शख़्स मुन्तज़िर हर शब करवटें हर उम्र ज़वान फरवरी

किसी का ज़ख़्म तो किसी का ज़श्न कहीं संजीदा तो कहीं नादान फरवरी दबी आँखें डरी साँसें कंपकपा लहज़ा झिझकती वो,ठहरते हम,सताती तमाम फरवरी

इशारे-ए-गुफ़्तगू और उसमें न-नुकुर घंटों का इंतिज़ार और गली सुनसान फरवरी सिमटती धुंध चटकती धूप कड़कती चाय क्यों न हो कोई तेरा ग़ुलाम फरवरी

ख़याली आस सुलगती आग पुराने ख़त आहिस्ते लेती है कैसे जान फरवरी धड़कते लोग बेतकल्लुफ़ मुख़ातिब हैं बेहतरीन है वाक़ई तेरा ये काम फरवरी

क़ायनात मुसलसल संग चलना बताती है क़ायनात की ज़ुबाँ इश्क़ और इश्क़ की ज़ुबान फरवरी

यह भी पढ़े – बेबाक ग़जलकार व युवा दिलो की आवाज़ दुष्यंत कुमार

Love Shayri in Hindi

आज बहुत मन था मेरा तुमपे कविता लिखने का वो नई नई दिखी हो न तुम बस इसीलिए…

और बस वही सब तुम ऐसी लगती हो वैसी लगती हो फलाना तुमसे सुंदर नही है ढिमाका तमसे बेहतर नही है तुममे ये ख़ूबी है ये ख़ामी है और ख़ामी भी मुझे पसंद है अरे ! … वही तवज़्ज़ो, तारीफ़ वाली बातें वही …जो सब लिखते हैं या लिखते होंगे

फ़िर नही लिखा कुछ नही लिखा कुछ भी नही लिखा शायद ज़रूरत नही है फ़र्ज़ी ये सब लिखने की

अच्छी लगती हो तो लगती हो प्यार है तो है बस और क्या …!!

यह भी पढ़े – मोहब्बत के समंदर के दो गोताखोर अम्रता प्रीतम जी और दुष्यंत जी

V

VoxyTalksy

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें