मैरी कॉम मुक्केबाज़ी की दुनिया की वह नायाब हीरा हैं जो एक नहीं दो नहीं बल्कि 6 बार विश्व मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता को जीत चुकी हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने एक बात कही थी कि संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका है,असम्भव से आगे निकल जाना।
शायद मैरी कॉम ने इन्ही पंक्तियों से प्रेरणा ली और छठी बार विश्व मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता जीत कर पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय महिलायें भी किसी से कम नहीं हैं। यही नहीं एक आयोजन के दौरान मैरी कॉम ने एक ऐसा हुनर पेश किया जिसे देख कर सभी लोग हैरान हो गए। उन्होंने लोगों को बॉलीवुड का एक बहुत ही मशहूर गाना सुनाया वह भी सुरीले अंदाज़ में। आईये देखते हैं मैरी कॉम का यह नया अंदाज़ –
#VIDEO | We have all seen Magnificent Mary Kom smashing her opponets inside the ring but how about she singing..
Here we go folks!! @MangteC pic.twitter.com/MgPE6wHJjm
— G Plus (@guwahatiplus) November 25, 2018