टाइम्स मैगजीन ने जारी की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची, भारत में इन्हें मिला स्थान

टाइम मैगजीन की लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस (Kamala Harris) को भी शामिल किया गया है।

टाइम्स मैगजीन ने जारी की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिल्किस बानो को  मिला स्थान-voxytalksy
Reading Time: 2 minutes

मशहूर टाइम मैगजीन (TIME Magazine) ने 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का नाम शामिल है। पीएम मोदी के अलावा सूची में नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग (Shaheen Bagh) में हुए आंदोलन का चेहरा रहीं 82 साल की बिल्किस बानो (Bilkis Bano) को मैग्ज़ीन ने विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है।

बिल्किस बानो शाहीनबाग की दादी के नाम से भी जानी जाती हैं। टाइम मैगजीन की लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस (Kamala Harris) को भी शामिल किया गया है।

मुसलमानों के खिलाफ हैं प्रधानमंत्री मोदी!

टाइम मैगजीन के संपादक कार्ल विक ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। मैग्ज़ीन ने पीएम मोदी को मुसलमानों के खिलाफ बताते हुए यहां तक कहा है कि भारत के लगभग सभी प्रधानमंत्री 80 फीसदी आबादी वाले हिंदू समुदाय से ही रहे हैं।

इसमें आरोप लगाया गया है कि बीजेपी सरकार ने भारत में बहुलतावाद को खत्म कर दिया है

टाइम मैगजीन में पीएम मोदी को लेकर लिखा गया है, ”वास्तव में लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव अहम नहीं है। इससे केवल यह पता चलता है कि किसे सबसे अधिक वोट मिला। ज्यादा अहम उनका अधिकार है जिन्होंने विजेता को वोट नहीं दिया। सात दशकों से अधिक समय से भारत दुनिया का सबसे विशाल लोकतंत्र है। इसकी 130 करोड़ की आबादी में ईसाई, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन और दूसरे धर्मों के लोग शामिल हैं। भारत में सभी मिलजुलकर रहते हैं, जिसकी तारीफ दलाई लामा ने सद्भाव और स्थिरता के उदाहरण के रूप में की थी।”

मोदी सरकार बनवाने जा रही है नया संसद भवन, कैसी होगी नई संसद, जानिये क्या होगा खास ?

इसमें आगे कहा गया है, ”नरेंद्र मोदी ने इन सभी को संदेह में ला दिया है। यद्यपि भारत के लगभग सभी प्रधानमंत्री 80 फीसदी आबादी वाले हिंदू समुदाय से आए, केवल मोदी सरकार ने इस तरह शासन किया कि बाकियों की परवाह नहीं। पहले सशक्तिकरण के लोकप्रिय वादे के साथ चुनकर आए, उनके हिंदू-राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी ने ना केवल उत्कृष्टता बल्कि बहुलतावाद को भी खारिज कर दिया, विशेषतौर पर भारत के मुसलमानों को टारगेट किया गया। महामारी का संकट अहसमति का गला घोंटने का बहाना बन गया और दुनिया का सबसे जीवंत लोकतंत्र गहरे अंधेरे में गिर गया है।”

एक लाख करोड़ की शत्रु संपत्ति बेच सकती है मोदी सरकार,वर्तमान परिस्थितियों में ख़र्च को पूरा करने में है बजट की कमतरी

इसके अलावा मैग्ज़ीन की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump), जो बाइडेन (Joe Biden), एंजेला मर्केल (Angela Merkel) और नैन्सी पॉलोसी (Nancy Pelosi) शी जिनपिंग जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है।

साल 2019 में मोदी को बताया था डिवाइडर इन चीफ

इससे पहले मई 2019 में टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कवर पेज पर रखते हुए ‘भारत का डिवाइडर इन चीफ’ बता दिया था। चुनाव से ठीक पहले मोदी पर लिखे इस लेख को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसे भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह और पाकिस्तानी नेता व कारोबारी सलमान तासीर के बेटे आतिश तासीर ने लिखा था।

अमेरिकी पत्रिका टाइम्स ने मोदी को फ्रंट पेज पर छापा , लेकिन उन्हें ‘भारत का प्रमुख विभाजनकारी’ बताया आखिर क्यों जाने ?

हालांकि, इसी पत्रिका ने एक लेख में यह भी कहा था कि पीएम मोदी ने जिस तरह भारत को एकजुट किया है उतना किसी और प्रधानमंत्री ने नहीं किया। उस लेख का शीर्षक था, ”मोदी हैज यूनाइडेट इंडिया लाइक नो प्राइम मिनिस्टर इन डेकेड्स। इस आर्टिकल को मनोज लडवा ने लिखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here