वॉक्सी टॉक्सी

इतनी सस्ती विदेश यात्रा , जान कर तुरंत करवाएंगे बुकिंग

Reading Time: 5 minutes

गर्मियां आ रही हैं, छुट्टियों का समय आ रहा है , गर्मियों में शादियाँ भी खूब होती हैं। अगर आप गर्मियों में कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं या फिर शादी के बाद हमीमून जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपकी इसमें सहायता कर सकते हैं। हम आप के लिए कुछ अच्छे विकल्प लाये हैं, जिससे आपको अपनी जेब पर ज्यादा भार नहीं डालना पड़ेगा।

दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जिनका पैसा भारत के पैसे से भी सस्ता है, जैसे कि श्रीलंका , मलेशिया , नेपाल , भूटान , कम्बोडिया आदि। इन स्थानों पर घूमना काफ़ी हद तक सस्ता है। इन देशो में आप 25 से 50 हजार के बीच आराम से कुछ दिनों के लिए घूम सकते हैं।

बुडापेस्ट , हंगरी

हंगरी की राजधानी, बुडापेस्ट, बहुत ही खूबसूरत स्थानों में से एक है। यहाँ होटल ,खाने का खर्चा , घूमने का खर्चा बहुत ही सामान्य है। यहाँ एक दिन का कुल खर्च लगभग 6 हजार रूपये के आस पास आएगा। हंगरी में कैसल हिल स्थित शाही महल बहुत ही खूबसूरत महल है, इसके सामने खड़े हो कर आपको यहाँ
से नज़रे हटाना मुश्किल होगा। आप यहाँ से बस इसे देखने का ही मन करता रहेगा। यही नहीं यहाँ से थोड़ी दूर पर स्थित मत्यास गिरजाघर और उसके साथ में बना फिशरमेंस बैशुन यानि मछुआरों का गढ़ भी लोगों को खासा आकर्षित करता है। यहाँ 5 दिन रहने का खर्च लगभग 30 हजार रुपये आएगा।

थाईलैंड

थाईलैंड बौद्ध संस्कृति के लिए काफ़ी मशहूर स्थान है। यहाँ एक दिन का कुल खर्च लगभग 6.5 हजार के आस पास आएगा। थाईलैंड का स्ट्रीट फ़ूड भी काफी प्रसिद्ध है और सस्ता रहता है। यहाँ आपको अच्छा भोजन लगभग 100 रूपये के आस-पास मिल जायेगा। बैंकॉक, पटाया और कोरल आईलैंड्स, चिएंग माई की संस्कृति देख सकते हैं।यहाँ खूबसूरत पहाड़ों के साथ खूबसूरत नदियाँ भी आपको देखने को मिलेगी। यहाँ 5 दिन रहने का खर्च लगभग 35 हजार रूपये के आस पास आएगा।

वियतनाम

यहाँ का रहने से ले कर खाना- पीना सब कुछ बेहद ही सस्ता है। वियतनाम का पैसा भारत के पैसे से सस्ता है , भारत का 1 रुपया = 338 डाँग है। यहाँ आपको फ्रेंच-इंडोनेशिया उपनिवेश के दौरान की खूबसूरती देखने को मिल जाएगी। वियतनाम में आप 700 रूपये में साईड सीइंग कर सकते हैं, यहाँ 5 दिन रहने का खर्च लगभग 6 हजार रूपये के आस-पास आएगा।

सिंगापुर

यहाँ का पर्यावरण बहुत भी स्वच्छ व सुंदर है , सूरज की रौशनी में इसकी खूबसूरती बहुत ही लुभावनी है , पर रात में यह ऐसा चमकता है मानो जैसे दूर-दूर कोई दीपक सजाये गए हो। यहाँ चीनी व अंग्रेजी भाषा बहुत अधिक लोकप्रिय है , यहाँ आपको भारतीय मूल के लोग भी मिल जाएंगे। सिंगापुर में आप ऐतिहासिक म्यूजियम, टाइगर स्काई टावर और अंडरवाटर वर्ल्ड ऐक्यूरियम का मज़ा लेना बिल्कुल मत भूलिएगा। रात की जगमगाती रौशनी में सिंगापुर की नाईट सफारी भी काफी मशहूर है। यहाँ आपको 5 दिन रहने का खर्च लगभग 50 हजार रूपये के लगभग आएगा।

मलेशिया

मलेशिया ऐसी जगहों में से एक है जहाँ जाने के बाद आपका वापस आने का मन ही नहीं करेगा। यहाँ का मौसम हमेशा ही सुहाना रहता है, यहाँ के लुभावने बीच और बहुत से अतरंगी स्थान की वजह से मलेशिया औरो से अलग है। यहाँ क्वालालांपुर, रेडेंग आईलैंड , डे टूर टू एलीफेंट ऑर्फेनेज सेंचुरी, चाइनाटाउन ट्रिशा नाइट टूर, बातू केव्स एंड टैंपल टूर और भी बहुत सी जगहों पर आप जा सकते हैं । यहाँ आपको 5 दिन रहने का खर्च लगभग 40 हजार रूपये के लगभग आएगा।

श्रीलंका

यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का कोई मुकाबला ही नहीं है। श्रीलंका में भी रहने से ले कर खाना पीना सभी कुछ
सस्ता है। यहाँ आप कोलंबो, कैंडी टैंपल ऑफ टूथ रेलिक, टी फैक्टरी विजिट, सीथा एलिया गार्डन आदि
जगह घूम सकते हैं। श्रीलंका में भी आपको बौद्ध मंदिर देखने को अवश्य मिल जाएंगे । यहाँ आपको 5 दिन
रहने का खर्च लगभग 35 हजार रूपये के लगभग आएगा।

भूटान

भूटान एक जगह है जहाँ आपको न ही किसी वीजा की जरुरत पड़ेगी और न किसी पासपोर्ट की , आप भारत से सड़क मार्ग से भी आ सकते है। भूटान में भी बौद्ध संस्कृति बहुत ही प्रचलित हैं। भूटान में प्रवेश के लिए आपके पास भारत के नागरिक होने वाला एक पहचान पत्र होना आवश्यक है। यहाँ रहने के साथ ही खाना- पीना भी बहुत सस्ता है। भूटान में पारो, थिम्पू, हा वैली जाना न भूले, यह वहाँ की सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। यहाँ आपको भारतीय मूल का खाना भी आसानी से मिल जायेगा। यहाँ आपको 5 दिन रहने का खर्च लगभग 25 हजार रूपये के लगभग आएगा।

घूमने जाने से पहले यदि आप किसी कंपनी का पैकेज या एजेंट के द्वारा पैकेज लेते हैं तो यह आपको थोड़ा महँगा पड़ सकता है। क्यूंकि इसमें एजेंट का भी मार्जिन जुड़ा होता है। सस्ते टूर के लिए सबसे अच्छा रहेगा कि आप स्वयं ही एयर टिकट बुक करें व वहाँ रुकने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर होटल भी स्वयं बुक कर सकते हैं । ऐसा करने से आप अपने बजट के मुताबिक कम पैसे में अपने पसंद का होटल बुक कर सकते हैं । अगर आप किसी एजेंट के द्वारा बुक करवाएंगे तो हो सकता है कि आपको होटल पसंद न आये या फिर होटल का स्थान पसंद न आये। एजेंट के द्वारा टूर पैकेज लेने पर आपको 5 फीसदी जीएसटी भी चुकाना पड़ेगा। स्वयं बुकिंग कर के यह पैसा आप बचा सकते हैं।
Exit mobile version