30 मार्च का इतिहास (History of 30 March)

30 मार्च की ऐतिहासिक घटनाओं को जानने के लिए आगे पढें।

Reading Time: 2 minutes

प्रतिदिन कोई न कोई ऐतिहासिक घटनाये घटती रहती हैं। हर एक दिन इतिहास के पन्ने तब्दील होते जा रहे हैं।

30 मार्च को ऐसी ही कुछ प्रमुख घटनाये हुई हैं-

जैसे कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने अलास्का को 7.2 मिलियन डॉलर की कीमत दे कर रूस से खरीद लिया था , राजस्थान भारत का प्रांत बना बना था।  क्या आप राजस्थान का मतलब जानते है ?

आज के इतिहास से जुड़ी ऐसी और रोचक जानकारियों के लिए आगे पढें 

1919: महात्मा गांधी ने ‘रॉलेक्ट एक्ट’ के विरोध करने की घोषणा की थी। यह एक्ट भारत में क्रान्तिकारियों के अस्तित्व को समाप्त करने और राष्ट्रीय भावना को ख़त्म करने के लिए ब्रिटिश सरकार के द्वारा लाया गया था। इस एक्ट को कला कानून के नाम से भी जाना जाता था। महात्मा गाँधी ने ब्रिटिश सरकार को ‘शैतानी लोगों’ की संज्ञा भी दी थी।

1949: राजस्थान भारत का प्रांत बना, राजस्थान शब्द का अर्थ है ‘राजाओं का स्थान’ क्योंकि यहां अहीर,गुर्जर, राजपूत, मौर्य, जाट आदि ने पहले राज किया था।

1982: नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया 22 मार्च 1982 को लॉन्च हुआ और आठ दिन बाद 30 मार्च को उतरा। शटल को पहले से तय लैंडिंग स्थान , एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर बाढ़ के कारण नहीं उतरा जा सका इसलिए यह व्हाइट सैंड में उतरने के लिए मजबूरथा।

1992 : सत्यजित रे को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 36 फिल्मों का निर्देशन किया था। जिनमें फीचर फिल्में, वृत्तचित्र शामिल हैं। वह एक फिक्शन लेखक, प्रकाशक, चित्रकार, सुलेखक, संगीत संगीतकार, ग्राफिक डिजाइनर और फिल्म समीक्षक भी थे।

2002: प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन हुआ था। अपने 40 वर्षों से ऊपर के करियर में उन्होंने लगभग 600 फिल्मों के लिये 4 हजार से अधिक गीत लिखें। उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिये 40 बार नामांकित किया गया जिसमें वो 4 बार विजयी रहे।

2005: मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन हुआ उनके उपन्यास ‘गुरसागरम्’ के लिये उन्हें सन् 1990 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2006 : यूनाइटेड किंगडम में ‘आतंकवाद अधिनियम’ 7 जुलाई 2005 लंदन बम विस्फोटों के बाद तैयार किया गया था। जिसे 12 मार्च 2005 को पेश किए जाने के बाद आज ही के दिन के दिन शाही स्वीकृति प्राप्त हुई।

1822: फ्लोरिडा को संयुक्त राज्य का एक संगठित क्षेत्र बन गया। अमेरिकियों ने पूर्व फ्लोरिडा और पश्चिम फ्लोरिडा को एक में विलय कर दिया था।

1867: संयुक्त राज्य अमेरिका ने अलास्का को 7.2 मिलियन डॉलर की कीमत पर रूस से खरीदने के लिए एक समझौते किया। संयुक्त राज्य अमेरिका के सचिव एडवर्ड ड स्टोक्ले , राज्य मंत्री विलियम सीवार्ड और रूसी मंत्री द्वारा हस्ताक्षर किए गये।

1908: भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का आज ही के दिन जन्म हुआ था। जिस जमाने में भारत की महिलायें घर की चारदीवारी के भीतर भी घूंघट में मुँह छुपाये रहती थीं तो वही देविका रानी ने चलचित्रों में काम करके अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। उन्हें उनके अद्वितीय सुंदरता के लिये भी याद किया जाता रहेगा।

1664: सिक्खों के आठवें गुरु हर किशन सिंह का आज ही के दिन निधन हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here